राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश,फर्जी नम्बर प्लेट व असुरक्षित ISI मार्का हेलमेट पहनने वालों पर होंगी सख्त कार्यवाही।

Spread the love

देहरादून– फर्जी नम्बर प्लेट व असुरक्षित ISI मार्का हेलमेट पहनने वालों के विरुद्व की गई सख्त कार्यवाही की गई।

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्व यातायात निदेशलाय उत्तराखण्ड द्वारा समय-समय पर विभिन्न अभियान चलाये गये है जिनका उद्देशय है कि सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षानुरुप कमी लायी जा सके।

राज्य में अनेक स्थानों पर RLVD(Red Light Violation Detection)/SVDS(Speed Violation Detection System) एवं ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे स्थापित होने के उपरान्त यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही हो रही है । RLVD/SVDS एवं ANPR कैमरे के द्वारा किये जा रहे चालानों का आंकलन किया गया तो कुछ चालानों में पुनरावृति होना संज्ञान मे आया है जिसमें वाहन चालकों द्वारा दोषपूर्ण तथा फर्जी नम्बर प्लेट का प्रयोग होने के मामले संज्ञान में आये। इसके अतिरिक्त कतिपय दुपहिया वाहन चालकों द्वारा पुलिस की प्रवर्तन की कार्यवाही से बचने के लिए असुरक्षित बिना ISI मार्का हेलमेट का प्रयोग किया जाता है जिससे दुर्घटना होने पर असुरक्षित हेलमेट से सिर की चोट से मृत्यु होने की संभावना अत्यधिक हो जाती है।राज्य के पहाड़ी जनपदों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अक्सर शिकायत प्राप्त होती रहती है जिसके लिए ऐसे वाहन चालकों के विरुद्व कार्यवाही होने से दुर्घटना की संभावना में कमी लायी जा सकती है।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जनहानि को नियत्रंण करने के दृष्टिगत फर्जी नम्बर प्लेट का प्रयोग करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले व बिना ISI मार्का हेलमेट का प्रयोग करने वालों का संज्ञान लेते हुए मुख्तार मोहसिन,पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के समस्त जनपदों को दिनांक 05.08.2023 से 15 दिवस का सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये थे।

राज्य में फर्जी नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट के विरुद्व कुल 7027 चालान किये गये जबकि 252 वाहन सीज किये गये। उसी प्रकार नशे में वाहन चलाने वाले 465 वाहनों का चालान किया गया जबकि 422 वाहन सीज किये गये । असुरक्षित ISI मार्का हेलमेट का प्रयोग करने वाले 1515 वाहनों का चालान किया गया जबकि 144 वाहनों को सीज किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *