सेब की सघन बागबानी पर लिए अहम फैसले पर कृषि मंत्री ने जताया सीएम धामी का आभार।

सेब की सघन बागबानी पर लिए अहम फैसले पर कृषि मंत्री ने जताया सीएम धामी का आभार।
Spread the love

देहरादून– कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में सेब उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने के लिए कैबिनेट में हुए सघन बागवानी के लिए प्रस्तावित 808 करोड़ 79 लाख की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। आपको मालूम हो कि प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सैक्टर के अन्तर्गत सेब की अति सघन बागवानी की योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 से वर्ष 2030-31 यानी 8 वर्ष तक 5000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 60 प्रतिशत राजसहायता पर कृषकों के प्रक्षेत्र पर M-9, MM- 111 और सीडलिंग आधारित सघन उद्यान स्थापित किये जाने के लिए 808 करोड़ 79 लाख का खर्च किया जाना प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में राज्य में सेब के सामान्य बागानों में लगभग 2.50 मैट्रिक टन प्रति हेक्टेयर उत्पादकता है जबकि सेब की अतिसघन बागवानी से लगभग 25 मैट्रिक टन प्रति हेक्टेयर उत्पादकता प्राप्त होगी जिससे लगभग 45000 से 50000 लोगों को रोज़गार मिलेगा और इसके साथ ही अगले 8 सालों में सेब का वर्तमान व्यवसाय 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ तक किये जाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *