चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग, मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली छात्र छात्राओं के साथ देखा सीधा प्रसारण।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग, मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली छात्र छात्राओं के साथ देखा सीधा प्रसारण।
Spread the love

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा। सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सम्बोधन सुना व देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, इसरो की टीम, वैज्ञानिकों व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, रायपुर तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, बनियावाला के छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंद्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ आज भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसके हम सभी साथी बने है। आज भारत दुनिया के हर क्षेत्र में नंबर एक बनने की दिशा में अग्रसर है। एक समय हमारे देश को सपेरो का देश कहा जाता था आज विज्ञान के क्षेत्र में देश नंबर 01 बना है। देश आज 11वीं से 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। 2027-28 तक देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के साथ 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुनिया का नेतृत्व करने वाला शक्तिशाली व समर्थ देश बनेगा। इसकी जिम्मेदारी हमारे युवा छात्रों की है। हमारे आज के युवा छात्र देश का भविष्य है। हमारे युवा छात्र भविष्य में जिस क्षेत्र में जाए उसका नेतृत्व करे तथा देश के सपने एवं अपेक्षाओं को पूरा करने में अपना योगदान देने का प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब चंद्रयान-2 सफल नही हो पाया तो प्रधानमंत्री ने हमारे वैज्ञानिकों को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया तथा दुगनी ताकत से इस अभियान को पूर्ण करने की शुभकामनायें दी। आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन तथा हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से देश ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक वीडियो जारी कर मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बताते हुए सभी वैज्ञानिकों, पीएम मोदी एवं देशवासियों को बधाई दी है । उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते सामर्थ्य और विकसित देश बनने का स्पष्ट संकेत चांद की धरती से दुनिया ने आज देख लिया है । इस सफलता के लिए रात दिन एक करने वाले हमारे वैज्ञानिकों की जितनी प्रशंसा की जाए कम ही कम है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह अनुसंधान कार्यों को प्राथमिकता देने की नीति अपनाई है उसका ही नतीजा है इतने कम समय में चांद के दक्षिणी पटल कभी न मिटने वाली उपलब्धि देश ने दर्ज की है ।

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मनाया गया जश्न

घटाघर देहरादून में जमकर मनाया गया जश्न,

आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी गई बधाई।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर पूरे देश और दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी 6:04 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया वहीं चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन भारत इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज कर चुका है , चांद पर लैंडिंग के बाद जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तिरंगे को हाथ में लेकर और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जनता काफी उत्साहित नजर आ रही है , वहीं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में भी आतिशबाजियों और फुलझडियों के साथ अपनी खुशी जाहिर की इस दौरान वह जमकर थिरके हुए भी नजर आते वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत ही तेज गति के साथ विकास कर रहा है और आज चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने पूरी दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ दी है , आगे भी भारत इसी प्रकार से सफलता हासिल करता रहे इसकी वह कामना करते हैं । भारत विश्व गुरु बनने के सपने को जल्द साकार करेगा ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *