लक्ष्मण झूला की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद।

लक्ष्मण झूला की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त, आवाजाही बंद।
Spread the love

देहरादून– इन दिनों उत्तराखंड प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है जिसके चलते ऋषिकेश में गंगा अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं। गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ा होने के कारण तटीय इलाकों में भूकटाव हो रहा है। भगवान भोलेनाथ की बनी मूर्ति एक बार फिर से पानी में डूबने लगी है। इसी बीच गुरुवार को राम झूला आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। झूला पुल के जनपद टिहरी वाले छोर पर पुल का पुस्ता क्षतिग्रस्त होने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर और भूकटाव के चलते पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन की ओर से सावधानी बरतते हुए पुल पर आवाजाही अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई है। पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्षाकाल में प्रदेश को काफी कुछ नुकसान हुआ है राज्य में आपदा से हुए नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है इसकी लिए आपदा विभाग से लेकर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सभी पूरी तरह से मुस्तैद हैं साथ ही ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लक्ष्मण झूला की सुरक्षा दीवार छतिग्रस्त हुई है जिसके चलते रामझूला पर आवाजाही बंद की गई है अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *