कोटी इछाड़ी मार्ग पर पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत, SDRF ने किया शव बरामद।
देहरादून– छिब्रो पावर हाउस कोटी इछाड़ी मार्ग पर एक पिकअप वाहन खाई में होते हुए टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ खाई में रोप के माध्यम से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में उतरकर नदी में उक्त वाहन तक पहुँच बनायी।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर वाहन (UK07CD2372) में सवार वियक्ति की मौके पर मौत हो गई थी मृतक पदम सिंह उम्र -29 पुत्र श्री खीम दास।
निवासी :- ग्राम – भटगढ़ी, पोस्ट ऑफिस – कथंग, तहसील – त्यूणी, जिला देहरादून के शव को बरामद कर रोप स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पिकअप वाहन त्यूणी से सब्जी मंडी विकासनगर की ओर जा रहा था व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

