राज्य में बरसात का कहर जारी,आपदा से अब तक 58 मौतें,19 लापता।

Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड के जिलों में भारी बारिश होने से नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है. अगले 3 दिन राज्य में मौसम खराब रहने वाला है।उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जबकि अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ बौछार वाली बारिश होने के आसार बताए है।

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है. बारिश ने प्रदेशभर में आफत मचाई हुई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से मिले आँकड़ों पर नजर डालें तो भारी बारिश से अब तक 637 करोड़ का नुकसान हो चुका है तो वहीँ 2023 से अब तक 58 लोगों की आपदा से मौतें हो चुकी है,37 लोग घायल हैं जबकि 19 लोग अभी भी लापता हैँ इसके साथ ही अगर तमाम मवेशियों की हुई मृत्यु के आँकड़ों पर नजर डालें तो 62 बड़े मवेशी, 462 छोटे मवेशियो के साथ पोल्ट्री फॉर्मस का भी बहुत नुकसान हुआ है। इसके अलावा इस आपदा काल मे बहुत घर भी तबाह हो चुके हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *