मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ जी, तीर्थ पुरोहित करेंगे पीएम मोदी का स्वागत
उत्तराखंड- केदारनाथ धाम में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मुख्यमंत्री धामी देहरादून लौटे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।
05 नवंबर को शंकराचार्य की समाधि स्थल का पीएम करेंगे लोकार्पण। वहीं केदारनाथ धाम में कई ओर कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे पीएम।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थ पुरोहितों से भी सीधी बातचीत की गई है। पीएम के दौरे को लेकर तीर्थ पुरोहितों में उत्साह है और वो सभी लोग पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री का धाम में स्वागत करेंगे।


