राहुल गांधी पर आए फैसले से देश की न्याय प्रणाली पर विश्वास और मजबूत हो गया, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया लोकतंत्र की हुई जीत।

राहुल गांधी पर आए फैसले से देश की न्याय प्रणाली पर विश्वास और मजबूत हो गया, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया लोकतंत्र की हुई जीत।
Spread the love

देहरादून– कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ‘‘सत्यमेव जयते‘‘ से प्रेस वार्ता का आरम्भ करते हुए कहा कि सत्य हमेशा जीतता है। हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को राहत देने वाले फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है और संविधान को बरकरार रखा गया है। करन माहरा ने कहा कि भाजपा की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ लगातार किया जा रहा षड्यंत्र पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। समय आ गया है कि हम विपक्षी नेताओं को लगातार टार्गेट करने के भाजपा के कदम को रोकें व लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करें ।
महारा ने कहा की निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धी के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत थी, इस आदेश से न केवल राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ बल्कि मतदाताओं का भी अपमान हुआ जिन्होंने उन्हें चुना था।
उन्होेंने कहा कि निचली अदालत और हाई कोर्ट दोनों ने कागज के पुलिंदे भर दिए लेकिन इस पहलू को किसी ने नहीं देखा कि अधिकतम सजा क्यों दी जा रही है। महारा ने कहा कि राहुल गांधी ने कोई जघन्य अपराध नहीं किया था जिसके एवज में उनको इतनी भारी और बड़ी सजा सुनाई जाय।

करना माहरा ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र सरकार ने लोकसभा में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का काम किया गया वह शर्मशार करने वाला था जिसे दुनिया के लोगों ने देखा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने देश के लोकतंत्र को तार-तार करने का काम किया। जिसका देश की सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ा जबाव दिया है। उन्होेंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है, परन्तु भाजपा उस अधिकार को भी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सबके लिए खुशी का दिन है जो देश के संविधान एवं लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।

इस असवर पर सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय संविधान की रक्षा करने वाला है। उन्होंने कहा जब संविधान ही नही रहेगा तो देश मेें अराजकता को माहौल हो जायेगा।
भाजपा यही चाहती है। वालिया ने राहुल गांधी पर किए गए केस का सिलसिलेवार तरीके से तारीख दर तारीख क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में कब कब क्या हुआ उसके तथ्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पटाखों छोड़े और मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *