प्रेमनगर पुलिस द्वारा पैट्रोलपम्प के संचालको के साथ हुए झगड़े में जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 01 मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार घटना मे प्रयुक्त दोनो लग्जरी कार बरामद।

प्रेमनगर पुलिस द्वारा पैट्रोलपम्प के संचालको के साथ हुए झगड़े में जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 01 मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार घटना मे प्रयुक्त दोनो लग्जरी कार बरामद।
Spread the love

देहरादून–  राजधानी देहरादून के प्रेमनगर के पर कुछ दिन पहले पेट्रोल पम्प पर मारपीट का cctv वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशो पर कार्यवाही के लिए छानबीन शुरु कर दी दी, जिसमे 10 से 12 युवकों ने मिलकर सेल्समैन को जमकर पीटा। मारपीट का ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर रखे स्टैंड पीलर से सेल्समैन कुलविंदर सिंह को जान से मारने की नीयत से मारपीट की दी, जिसके बाद सेल्समैन कुलवेन्द्र पुत्र दीपचन्द नि0 खेडा शिकोहपुर भगवानपुर हरिद्वार ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। पुलिस ने 10 से 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, प्रेमनगर सीओ आशीष भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

कुलवेन्द्र सिंह ने बताया कि में केरीगाँव स्थित श्री कृष्णा फिलिगं स्टेशन पैट्रोल पम्प में सेल्समेन हूं, कल मेरी रात्रि डयूटी थी और रात मे करीब एक बजे मे एक वाहन मे CNG डाल रहा था तो एक गाड़ी आई चालक लगातार हार्न बजा रहा था तो मैने उसे कहा की लगातार हार्न न बजाये पहले मै इस गाड़ी मे सी0एन0जी भर दू तो मै आपकी गाड़ी मे CNG डाल दूंगा। तब वह चला गया और थोडी देर के बाद वह 10-12 युवकों को साथ लेकर आया और मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी इन लोगो ने हमारे पैट्रेल पर रखे स्टेड पीलर जो की लोहे का है। उससे हमला कर दिया तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0-159/23 धारा-147/324/352/504 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक की गयी , जिसमे मौके पर वाहन सं0 UK07FD 1000 THAR , UK07FL 1333 BREZZA से अज्ञात व्यक्तियो का आना एवं वादी पर जानलेवा हमला करने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुये हैं cctv साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 307 भादवि की वृद्धि की गयी।

अभियुक्त सूर्यप्रताप उर्फ प्रिंस पुत्र रविन्द्र सिंह तथा सागर पुत्र चन्द्र मेहता को गिरफ्तार किया गया । अभि0गण से पूछताछ करने के बाद मुख्य अभियुक्त दीपक पुत्र यशपाल सिंह नि0 आर्यपुरी मोहल्ला कैराना शामली उ0प्र0 का नाम प्रकाश मे आया है जिसे पुलिस टीम द्वारा कैराना शामली उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार वाहन सं0 UK07FD 1000 THAR , UK07FL 1333 BREZZA भी बरामद हुई है, पैट्रोलियम पम्प एसोसियेशन द्वारा प्रेमनगर पुलिस की प्रशंसा की गयी । गिरफ्तार अभि0 गणों को मान0 न्यायालय के समक्ष आज पेश किया जा रहा है।  गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि 31/7/2023 की रात्रि प्रेम नगर स्थित कृष्णा पैट्रोल पम्प पर हम सी0एन0जी भरवाने गये तो पैट्रोल पम्प पर सी0एन0जी भरने वाले कर्मचारी से सी0एन0जी भरने को लेकर विवाद हो गया , जिस पर पैट्रोल पम्प सेल्समैन पर जान से मारने की नियत से वहां पर रखे लोहे/स्टील की बैरिकेटिगं से वादी पर हमला कर दिया । भीड इकट्ठा होती देख हम वहां से उक्त दोनो वाहनों मे बैठकर भाग गये।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *