हॉर्न बजाने को मना करना ,पेट्रोल पम्प कर्मचारी को पड़ा भारी।

Spread the love

देहरादून– हॉर्न बजाने के लिए मना करना पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर पड़ा भारी।।

पेट्रोल पंप पर CNG भरवाने आए युवकों ने कर्मचारी से की मारपीट।।

कर्मचारी के मना करने पर वापस गए युवक 2 गाड़ियों में लौटे।।

स्टील की रोड से कई बार हमला कर कर्मचारी को किया लहूलुहान।।

पेट्रोल पंप कर्मचारी को लहूलुहान हालात में छोड़ फरार हुए आरोपी।।

कर्मचारी की शिकायत पर प्रेमनगर थानें में दर्ज मुकदमा।।

हरियाणा और मुजफ्फरनगर के रहने वाले प्रिंस और सागर को किया अरेस्ट।।

मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।।

मंगलवार की देर शाम प्रेमनगर में स्थित पेट्रोल पंप की है घटना।।

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक पेट्रोल पम्प पर बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, जिसमे 10 से 12 युवकों ने सेल्समैन को जमकर पीटा। मारपीट का ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युुवक एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं। युवकों ने पेट्रोल पंप पर रखे स्टैंड पीलर से मारपीट की। सेल्समैन कुलविंदर ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। पुलिस ने 10 से 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर सीओ आशीष भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *