देहरादून में दबंगों ने की दुकान में की तोड़फोड़, मुकदमा दर्ज आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस।
देहरादून– राजधानी देहरादून में दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि कानून नाम का खौफ उन्हें रहा ही नहीं, दरअसल देहरादून के दून विहार में कुछ दबंगों ने 2 दुकानों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और दुकानदारों को भी जमकर पीटा, यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई है पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
राजधानी देहरादून में दबंग खुलेआम क़ानून को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं मामला देहरादून के व्यस्तम इलाके राजपुर रोड का है जहां शनिवार को रात करीब 9 बजे हाथो में सरिए लाठी डंडे लिए कुछ दबंगों ने 2 दुकानों पर धावा बोल दिया, जहां घटना हुई वो देहरादून में राजपुर और जाखन का पॉश इलाका है दुकानों में तोड़फोड़ होती देख दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए दुकान छोड़कर भाग गए यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ दबंग दुकान की तरफ हाथों में लाठी डंडे और सरिया लेकर आते हैं और दुकान में तोड़-तोड़ करके वहां से निकल जाते हैं जबकि एक दुकान में मौजूद युवक को भी इन दबंगों ने पीट दिया, फिलहाल पीड़ित दुकानदार और उसका परिवार डर के साए में है पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है एसपीसीटी सरिता डोभाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जो भी आरोपी होगा उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


