लोकसभा सांसद हरिद्वार ओर पूर्व विधायक को झेलना पड़ा जनता का आक्रोश, निशंक ने अधिकारियों की बैठक लेकर लगाई जमकर क्लास, देखे वीडियो।
देहरादून– लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज हरिद्वार में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से बात की। उन्होंने अधिकारियों को जल्द व्यवस्था सुधार कर लोगों को तुरंत राहत देने के निर्देश दिए। डॉ. निशंक ने मॉनसून के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को सर्तक रहने के भी निर्देश दिये हैं।
बीती देर रात सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक ने सिविल लाइन्स स्थित निजी होटल में अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में जलभराव व अन्य मुद्दों पर जमकर फटकार लगाई। दरअसल सांसद निशंक जिले में हुई भारी बारिश के चलते जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिसके चलते वह देर शाम मिलापनगर पहुंचे जहां कुछ लोगों के द्वारा विरोध किया गया, हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसके बाद सांसद निशंक ने सिविल लाइंस स्थित प्रकाश होटल में तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। हरिद्वार सांसद निशंक ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि क्षेत्र में जहां भी जलभराव की समस्या हो रही है उसका समाधान किया जाए। इस दौरान सांसद निशंक ने कहा कि यह एक आपदा है लेकिन इस आपदा से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है।
उत्तराखंड में भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व रानी देवयानी जलभराव का निरीक्षण करने रुड़की के मिलापनगर पहुंचे थे जहां इन सभी नेताओं को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा…क्षेत्रीय लोगो ने सभी नेताओं को खरी खोटी सुनाई साथ ही काफीला रोककर हंगामा भी किया।
वहीं जनता के इस आक्रोश पर राज्य में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का कहना है कि सरकार ने समय रहते विकास के कोई कार्य नहीं किए…..कांग्रेस ने जनता की इस नाराजगी को सही ठहराया है। वहीं बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि ये किसी का प्रायोजित कार्यक्रम हो सकता है। क्योंकि सरकार राहत एंव बचाव कार्य तेजी से और बेहतर तरीके से कर रही है।


