मौसम विभाग ने एक बार फिर किया अलर्ट जारी, इन जिलों में किया ऑरेंज ओर येलो अलर्ट।

मौसम विभाग ने एक बार फिर किया अलर्ट जारी, इन जिलों में किया ऑरेंज ओर येलो अलर्ट।
Spread the love

देहरादून– मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में चार दिन की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग की मानें तो आगामी चार दिनों तक लोगों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।

इस दौरान पहाड़ पर भूस्खलन बढ़ने की रहेगी आशंका बढ़ जाती है।

मौसम विभाग ने 18, 19, 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

19 जुलाई को कुमाऊं के बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ऑरेज अलर्ट और बाकी के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने इस अलर्ट के दौरान लोगों को नदी किनारों से दूर रहने की सलाह दी है।

भारी बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट पर है।

उत्तराखंड में देर रात से हो रही है बारिश, भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में 195 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं।

जिस कारण स्थानीय लोगों का मुख्य मार्गो से संपर्क टूट गया है, जिससे बड़ी परेशानी का कारण बन रही है। राहगीरों ओर श्रद्धालुओं को चेतावनी जारी की गई है।

सुरक्षित जगह पर ही रुकने की सलाह, पहाड़ी मार्गो पर जाने बचे,आवश्यक हो तो ही यात्रा करें।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *