जलाभिषेक करने आई महादेव मंदिर में दो युवतियां, पैर फिसलने के कारण दोनों बह गई, शव बरामद।

जलाभिषेक करने आई महादेव मंदिर में दो युवतियां, पैर फिसलने के कारण दोनों बह गई, शव बरामद।
Spread the love

देहरादून– सतपुली मे आज सुबह तड़के दो लडकिया वडल सैन गांव की जलाभिषेक करने दंगलेस्वर महादेव मंदिर में आई , नदी में पैर फिसलने के कारण दोनों बह गई, पुलिस टीम व स्थानीय लोगो द्वारा शव बरामद कर दिये गए है। थाना सतपुलीमें आज सुबह दो बालिकायें 1- रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल। 2- अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- श्री महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।        दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने गयी थी। जल चढ़ाने से पूर्व नयार नदी में नहाते समय उनका पैर फिसलने से वे दोनों नदी में बह गयी है, पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किमी0 दूर सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से मृत अवस्था में पुलिस, राजस्व टीम व स्थानीय तैराक व्यक्तियों सौरभ, गणेश, सहदेव, मोहन की मदद से रेस्क्यू किया गया। उक्त दोनों मृत बालिकाओं के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया। जिनके पंचनामा की कार्यवाही राजस्व पुलिस द्वारा की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *