कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से दूरभाष पर की वार्ता, लगातार हो रही भारी बारिश से उत्तराखण्ड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों की ली जानकारी।
देहरादून– कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से दूरभाष पर वार्ता कर लगातार हो रही भारी बारिश से उत्तराखण्ड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों की ली जानकारी। काग्रेस कार्यकर्ताओं को पीडितों की हर संभव सहायता के दिये निर्देश। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से दूरभाष पर वार्ता कर कई दिनों से हो रही लगातार भारी बरसात से प्रभावित उत्तराखण्ड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी ली।
जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि आज प्रातः मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से दूरभाष पर वार्ता की तथा भारी बरसात के कारण उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा की जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीडितों की सहायता के निर्देश दिये। मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से चर्चा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की हर संभव सहायता का आह्रवान करते हुए कहा कि काग्रेस पार्टी इस आपदा की घडी में पीडित एवं प्रभावित परिवारों के साथ खडी है।
जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर प्रदेशभर में बरसात के चलते दैवीय आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को पूरी जानकारी से अवगत कराया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने हरिद्वार जनपद के जलभराव वाले क्षेत्रों में स्वयं जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों की सहायता के निर्देश दिये। बरसात के कारण आई दैवीय आपदा से हुए जानमाल के नुकसान पर चिन्ता प्रकट करते हुए आपदा से पीडित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

