केन्द्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ, कांग्रेस ने किया एक दिवसीय मौन सत्याग्रह।
देहरादून–
राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय विशाल मौन सत्याग्रह शुरू।
मौन सत्याग्रह में प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादास जोशी समेत तमाम वरिष्ठ नेता मजौद।
10 बजे से शाम 5 तक किया जाएगा मौन सत्याग्रह।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और और सजा यथावत रखने के फैसले से शुब्द होकर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक मौन धरना प्रदर्शन के लिए गांधी पार्क पहुंच चुके हैं।
देश के लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, विपक्ष का दमन नहीं सहा जाएगा।
आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में गांधी मूर्ति के समक्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बर्खास्त किए जाने और गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा उनकी सजा बरकरार रखने के विरोध में और राहुल गांधी के साथ एकजुटता जाहिर करने हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा के नेतृत्व में और केंद्रीय पर्यवेक्षक ,उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी,झारखंड के महगामा से विधायक दीपिका पांडे सिंह,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर करन महारा ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे ‘मौन सत्याग्रह’ पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और देश को एकजुट करने की बात की है, लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और लोगों के बीच जाएंगे।
दीपिका पांडे ने कहा की कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में आज यानी बुधवार को ‘मौन सत्याग्रह’ किया जा रहा है। कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिसके तहत हर राज्य की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे। नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी की अयोग्यता के पीछे बीजेपी की ‘घटिया चाल’ को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तरकीबें ढूंढ़ रही, क्योंकि वो सच सुनने से घबराती है। हम समझते हैं कि आज जो पूरे देश में मौन व्रत हो रहा है उससे नयी ऊर्जा का संचार होगा। राहुल गांधी देश हित में जो बात करते हैं उसको ताकत मिलेगी
मौन सत्याग्रह शुरू करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि देश की आवाज बन चुके राहुल गांधी के प्रयासों को कुंद करने की कोशिश की जा रही है। एक सुनियोजित साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आप को मेहुल चौकसी, नीरव मोदी,ललित मोदी का तथाकथित रिश्तेदार बनने का दावा करते हुए न्यायालयों में मुकदमा किया। और उस निमित्त कुछ निर्णय आए हैं। हमलोग सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होता है हम उसका सम्मान करते हैं।
पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह भाजपा की जो सुनियोजित साजिश है षड़यंत्र है उसका हम विरोध करते रहेंगे। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की जनता को संदेश दिया है कि किस तरह से महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है पर केंद्र की मोदी सरकार का उस ओर कोई ध्यान नहीं ।आज राहुल गांधी जो देश की आवाज बने हैं उसको ताकत देने के लिए हमलोग मौन सत्याग्रह पर बैठे हैं।
देहरादून के गांधी पार्क में राहुल जी के समर्थन में मौन धरना प्रदर्शन अभी भी गतिमान है। धरने में कांग्रेस के विधायक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

