पूर्व मुख्यमंत्री नहीं कर पाए बाबा केदारनाथ के दर्शन,देवस्थानम बोर्ड को लेकर किया विरोध, पंडा पुरोहितों ने बिना दर्शन किए लौटाया

पूर्व मुख्यमंत्री नहीं कर पाए बाबा केदारनाथ के दर्शन,देवस्थानम बोर्ड को लेकर किया विरोध, पंडा पुरोहितों ने बिना दर्शन किए लौटाया
Spread the love

केदारनाथ_ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केदारनाथ मंदिर में घुसने से रोका गया !!

काफी आक्रोशित है पंडा पुरोहित  केदारनाथ में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काले झंडे दिखाकर किया विरोध, त्रिवेंद्र आपस वापस जाओ के नारों से गूंजी केदार पुरी
त्रिवेंद्र रावत बिना दर्शन किए ही केदारनाथ से वापस आये अब धन सिंह और मदन कौशिक का भी घेराव किया
आज देवस्थानम बोर्ड के विरोध में चारो धामो में पुरोहितो ने पूजा पाठ पूर्ण बन्द रखा ओर देवस्थानम बोर्ड का विरोध किया।

इस पर पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अभी बोर्ड की एक ओर रिपोर्ट आई बाकी है जिसको देखकर ही कोई फैसला लिया जाएगा, आपको बता देंगे देवस्थानम बोर्ड को लेकर आज उत्तराखंड के चारो धाम शाम तक बंद किए गए हैं देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार की चारों तरफ किरकिरी हो रही है देवस्थानम बोर्ड को लगातार तीर्थ पुरोहित भंग करने की मांग कर रहे हैं

केदारनाथ, देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन हुआ तेज हो गया आज केदारनाथ पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का तीर्थपुरोहित समाज ने जमकर  किया विरोध किया

संगम स्थित पुल से आगे नहीं जाने दे रहे तीर्थपुरोहित एवं हक-हकूकधारी,नारेबाजी के साथ जमकर हो रहा विरोध

तीर्थ पुरोहितों के अनुसार देवस्थानम बोर्ड का एक्ट लाकर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सनातन हिंदू धर्म पर कुठाराघात करने की कोशिश की है

हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले भी कह चुके हैं देवस्थानम बोर्ड किसी का विरोध करने के लिए नहीं बल्कि चार धाम यात्रा को सु व्यवस्थित करने समेत तमाम व्यवस्थाओं को करने के लिए किया गया है ।

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *