जूड्डों-लोहारी डेम के पास एक ट्रक हुआ खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद।

जूड्डों-लोहारी डेम के पास एक ट्रक हुआ खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद।
Spread the love

देहरादून– थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है।

SDRF टीम ने बताया कि वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक व्यक्ति उत्तरकाशी नमकीन की सप्लाई के लिए गया था व वापसी के दौरान जुडो लोहारी डैम के पास वाहन संख्या HR 58 C 1082 अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा।

मृतक व्यक्ति का नाम मीन बहादुर उम्र – 42 वर्ष पुत्र तेग बहादुर, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार सवार था।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *