देहरादून में मनाया गया डॉक्टर डे, इस दौरान कई बड़े डॉक्टरो को किया गया सम्मानित।

देहरादून में मनाया गया डॉक्टर डे, इस दौरान कई बड़े डॉक्टरो को किया गया सम्मानित।
Spread the love

देहरादून– आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज देशभर में डॉक्टर डे मनाया गया और इसी के तहत उत्तराखंड में भी भारतीय जन औषधि परियोजना ने कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक खजान दास देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा आईएमए ब्लड बैंक उत्तराखंड के अध्यक्ष सहित देहरादून से कई बड़े डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कई डॉक्टरों को सम्मानित किया गया साथ ही जनऔषधि को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से अभियान चला रहे हैं उस अभियान को और कितने तेजी से आगे बढ़ाएं इसको लेकर भी सभी ने अपने विचार रखे।

भारत में पिछले 32 वर्षों से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में शुरू हुआ था।

डॉक्टर बिधान चंद्र पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षा के समर्थक जैसी कई भूमिकाएं निभाई हैं। डॉक्टरों को सैनिक माना जाता है, जो सीमाओं पर नहीं लड़ते बल्कि बीमारियों से पीड़ित लाखों लोगों की जान बचाते हैं। वे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें उनके संघर्षों को याद जरूर याद करना चाहिए। हमें मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने में सभी डॉक्टरों के योगदान को याद रखना चाहिए। कोरोना काल में तो वे दूसरों को खतरे से बचाने के लिए खुद खतरा मोल लेते थे। डॉक्टर्स के इन्हीं बलिदानों को लेकर भारत में शनिवार 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे 2023 भव्य रूप से मनाया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *