खानपुर विधायक के रुड़की आवास पहुंची CBI, 2016 बहुचर्चित स्टिंग प्रकरण में दिया नोटिस।
देहरादून– बीते 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का पत्रकार उमेश कुमार द्वारा किए गए स्टिंग के मामले में अब सीबीआई द्वारा स्टिंग में रिकॉर्ड की गई आवाज के परीक्षण के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई थी, जिसपर अग्रिम सुनवाई 4 जुलाई को होनी है। इस मामले में सीबीआई द्वारा तत्कालीन पत्रकार और मौजूदा खानपुर विधायक उमेश कुमार को उनके रुड़की आवास पर जाकर नोटिस दिया।
जिसे खुद विधायक उमेश कुमार द्वारा रिसीव किया गया। आपको बता दें कि इस मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक मदन बिष्ट को भी नोटिस दिया गया है। विधायक उमेश कुमार ने कहा की सीबीआई अपना काम बखूबी कर रही है, सच सबके सामने खुलकर आएगा।

