आखिर क्यों किया पिता ने ही अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या।

आखिर क्यों किया पिता ने ही अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या।
Spread the love

देहरादून-– राजधानी देहरादून से 25 किलोमीटर दूर डोईवाला में एक दिल को झंकझोरने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी बाप ने दूसरी शादी करने के लिए अपनी दो मासूम बेटियों का गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है दोनो बच्चियों की नानी ने अपने दामाद के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके दामाद ने ही बच्चियों की हत्या की है।  शिकायतकर्ता आशु देवी निवासी केशवपुरी डोईवाला ने बताया कि उनकी छोटी बेटी रीना की शादी पांच साल पहले जितेंद्र के साथ हुई थी शादी के बाद उसकी दो बेटियों ने जन्म लिया दोनो बेटियों में बड़ी बेटी आंचल साढ़े तीन और छोटी बेटी अनुषा डेढ़ वर्ष की थी। जितेंद्र अपनी पत्नी को मारता पीटता था जिसके कारण वह हैदराबाद चली गई, इसके बाद जितेंद्र ने दूसरी शादी करने की ठानी जिसके चलते उसने शुक्रवार की शाम को उसने अपनी दोनों बेटियाें की गला दबाकर हत्या कर दी। डोईवाला थाना प्रभारी राकेश शाह ने बताया की आरोपी अपनी दोनों बेटियों की हत्या के बाद से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *