रिटायर फौजी की बहन को दहेज लोभियों ने उतारा मौत के घाट,पति गिरफ्तार,दामाद ओर बहन फरार।

रिटायर फौजी की बहन को दहेज लोभियों ने उतारा मौत के घाट,पति गिरफ्तार,दामाद ओर बहन फरार।
Spread the love

सहारनपुर–  बेहट कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, विवाहित के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मायके वाले की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 3 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं, 2 लोग अब भी फरार हैं।

उत्तराखंड के जगतपुर थाना सहसपुर की रहने वाली पूजा का विवाह सहारनपुर में 6 साल पहले हुआ था, पूजा का भाई रिटायर फौजी है और पिता खेती करते है, जिले के बेहट कोतवाली क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव के यतेंद्र सिंह चौहान से शादी होने के बाद से ही घर में विवाद रहता था, पूजा के भाई आशीष राणा रिटायर फौजी ने बताया कि उसकी बहन के साथ कई बार मारपीट भी हुई थी, आशीष ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीती रात (बुधवार) को भी ससुराल वालों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की ओर पीटपीट कर मौत के घाट उतार दिया।

आशीष ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के पति यतेंद्र चौहान ने सुबह मृतक पूजा के पिताजी को फ़ोन से जानकारी दी कि उनकी पुत्री की मौत हो गई, मौत की सूचना मिलते ही वह अपने पिता को साथ लेकर मौके पर पहुंचा, पूजा के भाई और पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि काफी लंबे समय से दहेज को लेकर पूजा को प्रताड़ित किया जा रहा था, बुधवार को उसको कुछ खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई है।

आशीष ने पुलिस को बताया कि पूजा कभी-कभी उनसे अपनी शिकायत बताती थी, इसी बीच ससुरालियों ने आखिरकार उसे मौत के घाट उतार दिया, बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आई है, तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, आरोपी पति यतेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है, अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *