भीमबली से ऊपर पहाड़ो पर फंसे कुछ व्यक्ति, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।

भीमबली से ऊपर पहाड़ो पर फंसे कुछ व्यक्ति, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।
Spread the love

रुद्रप्रयाग– देर रात्रि SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली से लगभग 06 किमी ऊपर नेपाली मूल के 11 व्यक्ति तथा साथ ही DDRF के 03 जवान फंसे हुए है।

घटनास्थल पर नेपाली मूल के 11 लोग घास काटने के लिए अत्यधिक दुर्गम क्षेत्र में गए हुए थे, जहाँ पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण नीचे गिरने पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। इस घटना की जानकारी पर DDRF, रुद्रप्रयाग के 03 जवान घटनास्थल के लिए रवाना हुए थे परन्तु दुर्गम मार्ग व अंधेरा होने के कारण वे लोग भी वही फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके द्वारा SDRF से संपर्क कर सहायता मांगी गईं।

उक्त सूचना पर ASI प्रविंद्र धस्माना के हमराह SDRF टीम व साथ ही DDRF के 04 जवान तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।

SDRF टीम द्वारा देर रात्रि कड़ी मशक्कत करते हुए लिंचोली से लगभग 15-16 किमी दूर घटनास्थल पर पहुँचकर सभी फंसे हुए लोगों को आश्वस्त किया व अपने पर्यवेक्षण में वापसी के लिए नीचे लौटे।

SDRF टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम व वैकल्पिक मार्गों से होते हुए 10 नेपाली मूल के व्यक्तियों, 03 DDRF जवानों व एक शव को भीमबली पहुँचाया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *