राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ
Spread the love

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *