प्रधानमंत्री मोदी ने वन्देभारत एक्सप्रेस की उत्तराखंड को दी बधाई, मुख्यमंत्री धामी व केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी।

प्रधानमंत्री मोदी ने वन्देभारत एक्सप्रेस की उत्तराखंड को दी बधाई, मुख्यमंत्री धामी व केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी।
Spread the love

देहरादून– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने आज देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है, सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। वहीं राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे, प्रधानमंत्री ने आज देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस जबकि उत्तराखंड मे शुरू होने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है, 28 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा। वही दिल्ली – देहरादून के बीच संचालित होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर देहरादून में सीएम धामी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व प्रशासनिक अधिकारी व आमजन मौजूद रहे.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज बहुत सौभाग्य का दिन है।

पीएम आज देवभूमि को वंदे भारत की बहुत बड़ी सौगात दे रहे हैं. आज से 10 साल जब रेलवे की विकास की बात आती थी, तो केंद्र सरकार की तरफ से 187 करोड़ रुपए मिलते थे और 2014 में मोदी जी जब आए तो उन्होंने तुरंत उत्तराखंड के लिए फंड की व्यवस्था की उत्तराखंड में रेलवे के लिए 2000-4000 करोड़ रुपए तक की व्यवस्था की और इस बार उन्होंने 5000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की। वहीं, सीएम धामी ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और रेलमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की सौगात के लिए आभार है. सीएम ने कहा कि आज देवभूमि के लिए ऐतिहासिक दिन है. वंदे भारत बदलते भारत की नई तस्वीर है, सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति पीएम का विशेष लगाव है, आज पहाड़ पर ट्रेन चलाने का सपना पूरा हो रहा है।

वंदे भारत को हरी झंड़ी दिखाने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी. इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा. ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंद दायक बनाने वाली हैं वही पीएम के अनुसार उत्तराखंड नौ रत्नों के चलते आगे बढ़ रहे हैं।

पीएम ने अपनी विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अभी कुछ घंटे पहले ही मैं तीन देशों की यात्रा करके आया हूं. आज पूरा विश्व भारत को उम्मीदों से देख रहा है, हमने जिस तरह अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, जिस तरह हम गरीबी से लड़ रहे हैं उसने पूरी दुनिया का विश्वास जगा दिया है, मेरा विश्वास है कि ये देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी, हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप भी उत्तराखंड का विकास करना होगा।

रेलवे ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। 28 मई से ट्रेन विधिवत शुरू हो जाएगी। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। ट्रेन का किराया भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। बताया जा रहा है किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है। वंदे भारत का दिल्ली-देहरादून के बीच ट्रायल सफल हुआ ।जिसको आज अंतिम रूप दे दिया गया है।

वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है। जबकि, यह ट्रेन आनंद विहार तक ही जाएगी। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। दून से सुबह सात बजे चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से धीमी गति से पास कराया जाएगा।
राजाजी पार्क क्षेत्र में 60 किमी होगी गति
सभी ट्रेनों को राजाजी पार्क में नियंत्रित गति पर गुजारा जाता है। इसमें वंदे भारत के लिए भी गति निर्धारित की गई है। यह ट्रेन इस क्षेत्र से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरेगी। जबकि, अन्य जगहों पर इसे अधिकतम निर्धारित गति से चलाया जाएगा। राजाजी पार्क क्षेत्र में शताब्दी एक्सप्रेस के लिए भी यही गति निर्धारित की गई है।

पहले मुजफ्फरनगर और रुड़की स्टॉपेज नहीं थे शामिल
रेलवे ने पहले इस ट्रेन को जनशताब्दी के रूट पर चलाने की योजना बनाई थी। इसके लिए ट्रेन को सहारनपुर से न चलाकर वाया टपरी रेलवे स्टेशन चलाया जाना था। रेलवे ने इसके लिए संभावित शेड्यूल भी अधिकारियों को जारी कर दिया था, लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद ट्रेन के स्टॉपेज बदल दिए गए। पहले देहरादून से दिल्ली के बीच केवल तीन स्टॉपेज हरिद्वार, टपरी और मेरठ ही रखे गए थे।

देहरादून से दिल्ली
स्टेशन- समय
देहरादून- 7.00 बजे
हरिद्वार- 8.04 बजे
रुड़की- 8.49 बजे
सहारनपुर- 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे
मेरठ- 10.37 बजे
आनंद विहार- 11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून
आनंद विहार- शाम 5.20 बजे
मेरठ- 6.38
मुजफ्फरनगर- 7.08
सहारनपुर- 7.55
रुड़की- 8.31
हरिद्वार- 9.15
देहरादून- 10.35।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *