शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में UPES काॅलेज के दो छात्र किये गिरफ्तार।

शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में UPES काॅलेज के दो छात्र किये गिरफ्तार।
Spread the love

देहरादून–  देर रात्रि जरिये 112 कन्ट्रोल रुम की सूचना प्राप्त हुयी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत कण्डोली अड्डे पर कुछ लडकों द्वारा लडाई झगडा किया जा रहा है,जिससे कि आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी और मौके पर माहौल काफि खराब हो गया है। जिसपर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों को समझाने का भरसक प्रयास किया गया, चूंकि दोनों पक्ष नशे में धुत थे तथा एक दूसरे को मरने मारने पर उतारु थे, जिससे संज्ञेय अपराध के घटित होने की प्रबल सम्भावना थी। जिसपर थानाध्यक्ष पी0डी0 भट्ट के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दोनो छात्रों को रोहित पुत्र ललित नेहरा नि0 औरंगाबाद गदाना मोदीनगर उ0प्र0 हाल पता गुरुकुल रोड पौन्धा थाना प्रेमनगर देहरादून उम्र0 23 वर्ष।
मानव शर्मा पुत्र नरेश शर्मा नि0 म0नं0 19 पंचशील एन्कलेव रोहिणी दिल्ली हाल पता कण्डोली प्रेमनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष को करीब 01.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *