केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग में ग्लेशियर एक बार फिर टूटा, बाबा केदारनाथ में आवाजाही बंद।
रुद्रप्रयाग– केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग में भैरव ग्लेशियर एक बार फिर टूटा।
केदारनाथ आवाजाही बंद।
दोनों तरफ से sdrf के द्वारा पैदल मार्ग को खोलने के किये गए प्रयास।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्रियों से की अपील।
मार्ग सुचारू होने पर ही तीर्थयात्री करें यात्रा।
जान माल का नहीं हुआ नुकसान।
केदारनाथ मार्ग पर बृहस्पतिवार को भी ग्लेशियर के टूटकर रास्ते मे गिरने से यात्रा आंशिक रूप से बाधित रही यह यात्रा एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद ही शुरू हुई है, दूसरी तरफ, बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर हेलंग में भूस्खलन का मलबा आने से यातायात कुछ घंटे बाधित रहा।
ग्लेशियर के हिस्से टूटकर पैदल मार्ग पर आ रहे हैं, जिससे केदारनाथ यात्रा आंशिक रूप से बाधित हुई है, ग्लेशियर के टूटकर मार्ग पर आने के मद्देनजर रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धाम की पैदल यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से कहा है कि वे यात्रा मार्ग पूरी तरह से सुचारू होने तक केदारनाथ न आएं और वे जिस स्थान पर हैं, उसी स्थान पर सुरक्षित रहें.उन्होंने यह भी कहा कि जो यात्री हेलीकॉप्टर सेवा से बाबा केदार के दर्शन करना चाहते हैं, वे केदारनाथ धाम आ सकते हैं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बुधवार शाम ग्लेशियर के टूटने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन के लिए बंद हो गया था, जिसे राज्य आपदा प्रतिवादन बल और पुलिस के जवानों ने बृहस्पतिवार को बर्फ हटाकर पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया था। हालांकि, उन्होंने बताया कि दोपहर बाद करीब ढ़ाई बजे ग्लेशियर दोबारा टूट कर पैदल मार्ग पर आ गया, इससे पहले लगातार भारी बर्फवारी और बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को बुधवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।
दूसरी ओर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के पास हेलंग में भूस्खलन का मलबा आने से बदरीनाथ यात्रा भी कुछ घंटे बाधित रही, चमोली पुलिस ने बदरीनाथ की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से रात्रि में सुरक्षित स्थानों पर विश्राम करने और शुक्रवार को यात्रा का अपडेट लेकर ही आगे बढ़ने को कहा।

