उत्तराखंड के थप्पड़बाज मंत्री को लेकर उत्तराखंड से लेकर कर्नाटक तक सियासत हुई गर्म, कांग्रेस ने की इस्तीफ़े की मांग।

उत्तराखंड के थप्पड़बाज मंत्री को लेकर उत्तराखंड से लेकर कर्नाटक तक  सियासत हुई गर्म, कांग्रेस ने की इस्तीफ़े की मांग।
Spread the love

देहरादून– ऋषिकेश मारपीट प्रकरण में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के PRO कुशल बिजलवान को नामजद करते हुए अन्य अज्ञातों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज।

सुरेंद्र नेगी नाम के युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323, 504 के तहत मुकदमा किया दर्ज !!

मारपीट में शामिल अन्य प्रमुख लोगों को बचाते हुए पुलिस ने सिर्फ PRO कुशल बिजलवान को नामजद किया, बलवा गाली-गलौज व मारपीट के आरोपों में बिजल्वाण के खिलाफ मुकदमा !

सुरेंद्र सिंह नेगी ने f.i.r. में बकायदा मंत्री का नाम लिखा था लेकिन पुलिस ने मंत्री को नामजद नहीं किया है

 

सुरेंद्र नेगी ने ये लिखाई FIR

श्रीमान थाना निरीक्षक प्रभारी महोदय जी कोतवाली ऋषिकेश जिला देहरादून उत्तराखंड विषय प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के सन्दर्भ में महोदय, विनम्र निवेदन इस प्रकार है कि प्रार्थी शिकायतकर्ता सुरेन्द्र सिंह नेगी (मै) गली 10 04 शिवाजीनगर का मूल निवासी हूँ। महोदय कल दिनांक 02/05/2023 को दिन में लगभग 1 से 2 बजे के मध्य में व मेरा साथी धर्मवीर प्रजापति बाजार से एम्स पुलिस चौकी के लिए किसी काम हेतु आ रहे थे। जय भारद्वाज अस्पताल के समीप सड़क पर भारी जाम लगा था। हम जाम में फस गया हमारे बराबर में दाहिनी ओर से माननीय मंत्री श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल जी की शासकीय वाहन लगभग 2-2 की दूरी पर खड़ा था। में बाईक पर पीछे बैठा था तो मेरी नजर गाड़ी की ओर गयी फिर में अपने साथी से सामान्य बातचीत करने लगा तो मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल जी गाड़ी की खिडकी का शीशा नीचे करके बोले क्या कह रहा तू मैने कहा मंत्री जी आपके लिए कुछ नहीं कह रहे है। तो मंत्री जी ने गुस्से में आकर बोला तूने मेरा सिर दर्द कर रखा है। तुझे तो में बताता हूँ मैने कहा मंत्री जी ऐसा क्या कर दिया मैंने, उन्होंने गाड़ी का दरवाजा खोलकर दो बार जोर-2 से मेरे घुटने पर मारा व कहाँ……… तेरी………… तू मंत्री के मुँह लगता है वहा तक बिगाड़ सकता हूँ तेरा तू नही जानता में खुद सरकार हूँ ओर……..व….. कहा फिर गाड़ी से नीचे उत्तर गये व कहा तुझे सरकार की पावर मे बताता हूँ कहा गायब कर दूंगा घरवाले भी ढूंढ नहीं पायेंगे तू मेरे काम में हाथ डालेगा तुझे अब बताता हूँ कि में क्या चीज हूँ फिर मुझे हाथ से धक्का दिया हम बाईक से नीचे उत्तर गए, उसके बाद मंत्री के गनर व मेरे साथी ने हम दोनों के बीच (बीच बचाव) का प्रयास किया गया। उसी क्षण दूसरे दरवाजे से कौशल बिजल्वाण (PRO) ने……….. सूरी कहकर मेरे एक थपड़ मारा मैने सभलते हुए कहा कौशल भाई तुम सब जानते हो व मेरे साथ हाथापाई कर रहे हो ऐसा क्यो, तो कौशल ने दोबारा……… मंत्री जी के सामने बोलता है कहकर लात घूंसो से मारना पीटना शुरू कर दिया व उसके बाद मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल उनके गनर तथा अन्य (पाच-छ) लोगो ने मुझे सड़क पर घसीट घसीटकर व दौड़ा कर पीटा में अपनी जान बचाने को भागने का प्रयास कर रहा था तो वह मुझे पीटते पीटते 112 पेज मेबर्स की दुकान के बाहर सड़क के दूसरी और कार में सटाकर लिटाकर ताबड़तोड़ लात घूसो व सड़क के पत्थरों से मारने लगे मेरी कमर में लगातार मारने से चलने फिरने उठने बैठने में दर्द हो रहा है महोदय मुझे इस प्रकार बर्बरता से पीट कर मंत्री जी व अन्य लोग चले गये मौके पर ही मंत्री की जी गनर द्वारा हमें पकड़कर पुलिस को बुलाया गया पुलिस जिप्सी में हमें ऋषिकेश कोतवाली लाया गया महोदय सरकारL के मंत्री द्वारा मुझ जनता के साथ इस प्रकार का कृत्य अमाननीय व्यवहार व मेरे जननी (मेरी मां) के लिए अभद्र व अधील गालिया देना मंत्री जी का मेरे (जनता के प्रति पूर्वग्रह की भावना से ग्रसित दर्शाता है, महोदय मंत्री द्वारा कह गये एक एक शब्द व उसके प्रणाम स्वरूप मौके पर दिन दहाडे सड़क पर मारपीट व हमला करना ऐसे हालात में उनके अथवा उनके साथियों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रताओं द्वारा मुझे (जनता व मेरे परिवार को जान से मारने व गायब करने का पडयन्त्र भी रचा जा सकता है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरी प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें तथा मेरे परिवार को पुलिस (कानूनी) सुरक्षा प्रदान की जाये। आपकी अति कृपा होगी। धन्यवाद दिनांक 03/05/2023 दिन बुधवार धर्मवीर प्रजापति धर्मवीर प्रजापति पुत्र ऋषिपाल गली नं0 28 शिवाजी नगर पोओपन ऋषिकेश जिला देहरादून उत्तराखण्ड)

सुरेन्द्र सिंह नेगी शिकायकर्ता

प्रार्थी सुरेन्द्र सिंह नेगी पुत्र श्री पूरन सिंह नेगी

गली नं004 शिवाजीनगर पोओ पशुलोक ऋषिकेश जिला देहरादून उत्तराखण्ड) मो0 9997454072, 8006941359 नोट में हे0का0 330 पुनीत प्रमाणित करता हूँ नकल तहरीर हिन्दी वादी कम्प्यूटर संगणत कर शब्द ब शब्द टाईप की गयी है।

 

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और उनके गनर युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं वहीं इस मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद संज्ञान लिया है और उन्होंने साफ तौर पर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने निर्देशित किया है कि किसी भी निर्दोष पर कार्यवाही ना की जाए साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से तलब किया है मामले को लेकर उत्तराखंड से लेकर कर्नाटक तक सियासत में हलचल तेज हो गई है।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का विवादों से पुराना नाता है हाल ही में हुई विधानसभा भर्ती मामले में भी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल विवादों में रहे थे इसके बाद अब मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा युवक की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस को बैठे-बिठाए सरकार को घेरने का मुद्दा मिल गया है कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरीके से एक प्रतिष्ठित पद पर बैठा हुआ व्यक्ति शरेबाजार युवक की पिटाई कर रहा है इससे साफ होता है कि उत्तराखंड सरकार आम लोगों के प्रति कितनी वफादार है उन्होंने कहा इस तरह के कृत्य करने वाले कैबिनेट मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जहाँ एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का खुद संज्ञान लेते हुए निर्दोष पर कार्यवाही ना करने की बात कही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के निर्देश के बाद आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन किये गए। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला दहन किया गया इस मौके पर भारी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की गई इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहाँ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है जिसका हम पूर्ण रूप से विरोध करते हैं इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के कृत्य के लिए इस्तीफे की मांग करते हैं

वहीं दूसरी ओर अब बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का साफ तौर पर यह कहना है कि उत्तराखंड की धामी सरकार आम जनता के साथ में खड़ी हुई है और इस प्रकरण पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय को लेकर डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश दिया है कि मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक व्यक्ति से की गई मारपीट के मामले में पुलिस लगातार एक के बाद एक एकतरफा कार्रवाई कर रही है जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में डीजीपी को निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए हैं लेकिन लगता है कि मंत्री जी को बचाने के लिए पुलिस एकतरफा काम कर रही है दरअसल इस पूरे मामले में दो एफ आई आर दर्ज की गई है जिनमें से पहले FIR घटना वाले दिन यानी मंगलवार 2 मई को जिसमें सरेआम मारपीट कर रहे मंत्री के गनर ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है कि उनके साथ सुरेंद्र सिंह नेगी और धर्मवीर नाम के व्यक्ति ने मारपीट की है और मंत्री के कपड़े और सिपाही की वर्दी फाड़ दी है साथ ही सुरेंद्र सिंह नेगी पर आरोप है कि उसने मंत्री जी के 1150 रुपए भी चुरा ली और सरकारी काम में बाधा डाली जबकि दूसरी एफआईआर क्रॉस एफआईआर के रूप में की गई है जिसमे पीड़ित सुरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर मंत्री के पी आर ओ कौशल बिजल्वाण पर तीन धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि मारपीट कर रहे गनर और थप्पड़बाज मंत्री का नाम एफआईआर में है ही नहीं यानी पुलिस ने मंत्री को बचाने की पूरी प्लानिंग तैयार कर ली है जो एफआईआर में दिखाई भी दे रहा है हालांकि एसएसपी देहरादून का कहना है कि जो मुकदमा सुरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर किया गया इसमें गनर मंत्री के नाम का भी जिक्र है जबकि FIRI देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता मतलब साफ है कि मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी इस पूरे मामले में मंत्री को साफ बचाया जा रहा है और कार्रवाई भी एकतरफा की जा रही है इसमें पीड़ित को ही आरोपी बना दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा व्यक्ति को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है और विपक्ष अब भाजपा को घेर रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया और नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक प्रतिनिधि क्या होता है शायद कैबिनेट मंत्री भूल गए और उन्होंने ऐसी हरकत की जिससे राज्य की छवि भी खराब हुई है। उनका कहना है की एक तरफ सरकार कहती है कि उत्तराखंड में माहौल को सुरक्षित बनाना है, दूसरी तरफ उसके ही मंत्री गुंडों जैसी हरकतें करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *