प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के साथ बीच सड़क में घमासान, मंत्री पर हुआ वार तो मंत्री ने भी जमकर चलाए घुसें, देखिये वायरल वीडियो।।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के साथ बीच सड़क में घमासान, मंत्री पर हुआ वार तो मंत्री ने भी जमकर चलाए घुसें, देखिये वायरल वीडियो।।
Spread the love

देहरादून– उत्तराखंड के तीर्थ नगरी ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीच सड़क में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना आपा खो दिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रेमचंद अग्रवाल किसी व्यक्ति को पीट हुए नज़र आ रहे है।

प्रेमचंद अग्रवाल से इस मामले की जानकारी चाही तो उनके स्टाफ ने बताया कि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर सुरेंद्र सिंह नेगी नाम के एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की वही मंत्री ने भी आव देखा ना ताव सुरेंद्र सिंह नेगी की जमकर धुनाई कर दी बताया जा रहा है ऋषिकेश के एक कार्यक्रम में जैसे ही मंत्री बाहर निकले सुरेंद्र सिंह नेगी बकायदा मंत्री को गाली देने लगे और ईट उठाकर मारने की कोशिश की हालांकि साथ मे सुरक्षा कर्मी ने उसको पकड़ लिए ओर जमकर लात घुसे मारे, वायरल वीडियो में आप ये सब देख सकते है कि किस तरह बीच सड़क पर मंत्री ओर सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को पिट रहे है, दूसरा पक्ष इस समय थाने में मौजूद है और मंत्री के खिलाफ थाने में तहरीर देने की कोशिश कर रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस ने ऋषिकेश में मंत्री प्रेम अग्रवाल द्वारा युवक की पिटाई मामले में इसे मंत्री की गुंडई करार दिया कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा के अनुसार सरकार के मंत्री पद की मर्यादा भूल गए उनके अनुसार जिस तरह से मंत्री ने हाथपाई की हैं उससे इनके संस्कार पता चलते हैं।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *