आईलेट्स परीक्षा में हुई धांधली का खुलासा, तीन गिरफ्तार, पंजाब गैंग का आरोपी गिरफ्तार।
देहरादून– उत्तराखंड एसटीएफ ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आईलेट्स में हुई धांधली का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग पंजाब का है जो आईडीपी कंपनी द्वारा कराई जा रही आईलेट्स की परीक्षा में अभ्यर्थियों से पैसे लेकर नकल करते थे। अभ्यर्थियों से यह 2 से ₹3 लाख रुपये लेते थे. एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नकल कराने वाले गिरोह के आईलेट्स कोचिंग करने वाले सेंटरों से भी इनके तार जुड़ रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि पटेल नगर थाने में मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया है एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा पP आरोपियो ने ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी के वाहन चालक के साथ मिलकर किया जिसकी एवज में उसे तीन लाख रुपये दे7ना तय हुआ। ये पूरा खेल ओएमआर शीट को देहरादून से आईडीपी कार्यालय गुड़गांव में डिलीवर होने से पहले बीच रास्ते में हुआ।वहीं इस मामले में गिरफ्तार कंटेनर चालक ने एसटीएफ को बडी जानकारी दी। इस मामले में 15 अभ्यर्थियों की शीट में टैंपरिंग पाई गई है।

