प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा गायब हुए पर्यटन मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री,करण मेहरा ने उठाये सवाल।
देहरादून– उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है यात्रियों और श्रद्धालुओं का हुजूम उत्तराखंड की तरफ रुख कर रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पर्यटन और धर्मार्थ मंत्री सतपाल महाराज चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं से नदारद दिख रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने सतपाल महाराज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज यात्रा के सीजन में उत्तराखंड से गायब चल रहे हैं ऐसे में चार धाम यात्रा की व्यवस्था किसके ऊपर छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि वह गंगोत्री तक यात्रा करके आए हैं और सड़क मार्ग 7 किलोमीटर तक पूरी तरीके से खराब है ऐसे में सरकार को चाहिए कि यात्रा मार्गो को चौड़ीकरण करने के साथ ही जल्द ठीक करने का काम किया जाए।
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा केवल मुख्यमंत्री भरोसे चल रही है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग कर रहें हैं और लगातार अधिकारियो के संपर्क में भी हैं यहाँ तक कि चारधाम में से तीन धामो के कपाट खुलने के अवसर पर सीएम धामी मौजूद रहें, बद्रीनाथ धाम भी सीएम क़ो जाना था लेकिन मंत्री चंदन राम दास के निधन के चलते सीएम कपाट खुलने के अवसर में नहीं पहुंच पाए हालांकि सीएम लगातार समीक्षा भी कर रहें हैं और अधिकारियो क़ो निर्देश भी दे रहें हैं, सीएम के अलावा पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा लगातार समीक्षा कर रहें हैं और लगातार चार धाम यात्रा में पशुओं में होने वाली क्रूरता के मुद्दों को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं लेकिन सरकार के और मंत्री नदारद हैं।
वही विपक्ष ने सरकार के मंत्रियो पर बड़े सवाल खडे किए हैं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के अनुसार सरकार के मंत्रियो के हालात ये हैं कि सतपाल महाराज क़ो ACR लिखने कि मांग करने से फुर्सत नहीं हैं वो पिछली बार भी चारधाम यात्रा शुरू होने पर नहीं थे अब इस बार फिर से नदारद हैं वही मंत्री धन सिंह रावत जों स्वास्थ्य मंत्री हैं जिन्हे स्वास्थ्य व्यवस्था कि जिम्मेदारी थी वो इसको देखने के लिए मौजूद नहीं हैं वो कर्नाटक में हैं और बीजेपी क़ो चुनाव लड़ाने कि जिम्मेदारी उठा रहें हैं आम जनता कि जान से ज्यादा उनके लिए चुनाव लड़ना हैं।
अव्यवस्थाओं से बचने के लिए सतपाल महाराज हर बार उत्तराखंड से यात्रा सीजन में चले जाते हैं बाहर।
चारों धामों में मौसम खराब होने की वजह से हो रही है दिक्कत है।।
लेकिन क्या पर्यटन और धर्मस्व मंत्री होने के नाते सतपाल महाराज कि कोई जिम्मेदारी नहीं हैं,
पिछली बार भी यात्रा सीजन में उत्तराखंड से बाहर थे सतपाल महाराज।
इस बार भी यात्रा सीजन के दौरान नहीं है उत्तराखंड में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, यंहा तक कि चारधाम यात्रा की बैठकों तक मे शामिल नही हुए महाराज।
यमुनोत्री गंगोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर भी नहीं रहे मौजूद।
भाजपा के मन की बात कार्यक्रम में भी नहीं शामिल होंगे सतपाल महाराज।।

