उत्तराखंड के इस जिले में आया भयानक तूफान, एक व्यक्ति घायल व दो मवेशियों की हुए मौत।।
उत्तरकाशी– विकास खंड डुंडा के सौन्द गांव में भयानक तूफान से हुआ नुकसान एक व्यक्ति घायल व दो भैंस मर गई।
आज अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और दिन में भयानक तेज आंधी चलने लगी आंधी के बीच हल्की हल्की बरसात भी हुई इस भयानक तूफान में विकासखंड डुंडा के सौन्द गांव में श्याम दास के मकान के ऊपर पेड़ गिरने से श्याम दास उम्र 57 वर्ष और छोटी लड़की घायल हो गए । लड़की को हल्की चोटें आई और श्याम दास को गम्भीर चोटें आने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ब्रह्मखाल ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा जा रहा है साथ ही इस तूफान में दो भैंस की मौत हुई।

