मुख्यमंत्री धामी ने किया सरखेत में प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में चल रहे राहत कार्य का स्थलीय निरीक्षण,प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक भी किये वितरित।

मुख्यमंत्री धामी ने किया सरखेत में प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में चल रहे राहत कार्य का स्थलीय निरीक्षण,प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक भी किये वितरित।
Spread the love

देहरादून/सरखेत– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत में प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में चल रहे राहत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने के साथ ऐसे प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए,सीएम के साथ स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे साथ ही डीएम सोनिका ने सीएम धामी को राहत कार्यों कि जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के अवशेष 04 किमी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। मालदेवता के समीप लालपुला एस सिला-मोलधार- सुवाखोली मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त में जब इस क्षेत्र में आपदा आई थी, उस समय जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के लिए सराहनीय कार्य किया गया। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सरकार के साथ जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा के दौरान सभी को किसी न किसी रूप में आगे आना होगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरखेत में पिछले वर्ष आई आपदा में प्रभावितों को आज भवन निर्माण के लिए पट्टे के कागज तथा प्रत्येक प्रभावित परिवारों को 03-03 लाख रूपये की प्रथम किस्त के चैक वितरित किए है। मंत्री ने कहा यह प्रदेश के अंदर पहला विस्थपान है, जो सबसे जल्दी हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया।

अगस्त 2022 मे देहरादून जिले के पास मालदेवता में बादल फट गया, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा था, तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश से हुई तबाही का जायजा लिया था इस दौरान वो कई जगहों पर जेसीबी पर बैठकर तमाम इलाकों का निरीक्षण करते हुए नजर आये थे।

वंही आपदा प्रभावितों को राहत राशि देने के बाद मिडिया से मुखातिब होते हुए सीएम धामी ने कहा कि आपदा के कारण इस क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी विभाग काम कर रहे हैं साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों का विस्थापन और पुनर्वास होना चाहिए, उसी कदम मे ये राहत राशि वितरित कि गई है, सरकार का प्रयास है कि यह क्षेत्र मुख्यधारा में लौटे और उसके लिए जो जरूरी काम है वह सब काम किए जाएंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *