हरिद्वार से चारों धामों तक रहेगी कड़ी सुरक्षा,यात्रा मार्गो पर खोले गए अस्थाई थाने ओर चौकियां।
देहरादून– हरिद्वार से चारों धामों तक रहेगी कड़ी सुरक्षा, 4000 की संख्या में फोर्स रहेगी तैनात
यात्रा मार्गों पर खोले गए हैं 48 थाने,, 78 चौकियां और 57 अस्थायी चौकियां
चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी व सहयोगी बल रहेंगे तैनात
किसी भी इमरजेंसी के लिए एसडीआरएफ की पोस्ट को भी इस बार बढ़ाया गया है।
पिछले साल इनकी संख्या 27 थी, जिसे 31 कर दिया गया है।
जल पुलिस और गोताखोरों की टीमें भी जगह-जगह रहेंगी तैनात
इमरजेंसी होने पर डायल 112 को रखा गया है अलर्ट मोड पर
*इस तरह होगी फोर्स की तैनाती*
*सिविल पुलिस*
एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, 61 सब इंस्पेक्टर, 248 हेड कांस्टेबल, 972 कांस्टेबल, 193 महिला कांस्टेबल, 995 होमगार्ड और 882 पीआरडी जवान
*जल पुलिस*
24 जवान और 28 गोताखोर
*यातायात पुलिस*
11 इंस्पेक्टर, 27 सब इंस्पेक्टर, 96 हेड कांस्टेबल, 152 कांस्टेबल, 259 होमगार्ड और 93 पीआरडी जवान
*चारों धामों में फोर्स की संख्या*
बदरीनाथ धाम- 200
केदारनाथ- 150
यमुनोत्री- 40
गंगोत्री- 45।

