उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत, विपक्ष ने तैयारियों को लेकर सरकार पर उठाए सवाल।
देहरादून– उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत हो गई है, सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली है। सीएम ने जिला अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश भी दिए है, चार धाम यात्रा 22 अप्रैल को गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हो जायेगी तो वंही बाबा केदार के कपाट 25 अप्रैल को और भगवान बद्रीविशाल के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।
बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी ने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा जो तैयारियां हो रही है वह कागजी तैयारियां हो रही है धरातल पर कोई भी तैयारियां नहीं दिख रही है बद्रीनाथ विधानसभा का प्रतिनिधि होने के नाते उन्हें बैठक में बुलाया जाना चाहिए था और पूछा जाना चाहिए था कि वहां पर पेयजल,सड़क स्वास्थ्य और यात्रियों के रहने की क्या व्यवस्थाएं हैं यह यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का प्रश्न है।। वही राजेंद्र भंडारी द्वारा लगाए गए आरोपों का पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि उत्तराखंड देव भूमि है पूरे देश और विदेश से चार धाम के दर्शन करने आते हैं, जिस कारण यहां पर लोगों का रोजगार चलता है, इस पर टिप्पणी करने की बजाय देवभूमि में आए हुए श्रद्धालुओं का स्वागत करना चाहिए, ना की कोई कमी निकालनी चाहिए, सरकार अपनी व्यवस्था पर खरि उतर रही है यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होंगी,शासन प्रशासन अपना काम जिम्मेदारी के साथ कर रही है।

