केदारनाथ हेली सेवाओ के सम्बंध में मुख्यसचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, काला बाज़ारी करने वालो पर सख्त है सरकार।

केदारनाथ हेली सेवाओ के सम्बंध में मुख्यसचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, काला बाज़ारी करने वालो पर सख्त है सरकार।
Spread the love

उत्तराखंड चारधाम की यात्रा में यात्रियों के टिकटों की बुकिंग मामलों में धोखाधड़ी और काला बाजारी की शिकायतें मिलती रही है जिसको लिकर अब उत्तराखंड सरकार सख्त नज़र आ रही है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। इसके साथ ही धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए। उन्होंने आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा भी लगातार अनुश्रवण की आवश्यकता बताई है। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिकायतों के निस्तारण एवं रिफंड के लिए 24घण्टे व हफ्ते के 7 दिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों को नकली वेबसाइटों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए हैं।
वही 8 फ़र्ज़ी वेबसाईट भी स्टफ STF ने बंद करवा दी है मुख्य सचिव एस एस संधू की माने तो इस बार टिकटो की कालाबजारी ना हो सके तो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *