केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हुनर हाट का आयोजन

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हुनर हाट का आयोजन
Spread the love

राजधानी  देहरादून के बन्नू स्कूल में हुनर हाट का आयोजन किया गया, अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से देशभर में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून में 30वें हुनर हाट का आयोजन किया गया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर हाट के बारे में जानकारी दी है। देशभर के 06 लाख के करीब शिल्पकार, काश्तकारों के सामान हुनर हाट में उपलब्ध है। जिसमें 30 राज्यो के काश्तकारों को देशभर में हुनर हाट के माध्यम से एक मंच मिला है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के शिल्पकारों को भी केंद्रीय मंत्री से विभिन्न योजनाओं और हुनर हाट में शामिल करने का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल आश्वाशन देते हुए सभी राज्यों में लगने वाली हाट में उत्तराखंडी कारीगरों को विशेष स्थान देते की बात कही। साथ ही वोकल फॉर लोकल अभियान को और मजबूत करने का वादा किया।

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *