घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 04 शातिर बदमाश गिरफ्तार, किरायेदारों ने साथियो के संग लूट की घटना को दिया अंजाम।

घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 04 शातिर बदमाश गिरफ्तार, किरायेदारों ने साथियो के संग लूट की घटना को दिया अंजाम।
Spread the love

हरिद्वार/सिडकुल–  बबीता निवासी उदय इन्कलेव नवोदय नगर थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा 02 अज्ञात बदमाशो द्वारा मकान में घुसकर वादिया के गले से सोने की चैन व कान के झुमके व पायल लूट कर ले जाने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इस सनसनीखेज घटना के खुलासे में एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशानिर्देशों में पुलिस टीम द्वारा औरंगाबाद–योगग्राम रास्ते से 04 अभियुक्तों शुभम पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0, अजय पुत्र राकेश निवासी ग्राम निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0, अनुज कश्यप पुत्र राजवीर उर्फ राजू निवासी कोतवाली रोड बुढाना थाना बुडाना जिला मु0नगर उ0प्र0,  आशीष उर्फ छोटा पुत्र रविन्द्र उर्फ खब्बा निवासी ग्राम ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0,को लूटे गये माल, तंमचा व 01 कारतूस के साथ दबोचा गया।। अभियुक्त सुभम व अजय पीड़िता के मकान में किराये पर रहते थे जिनको पीड़िता के सोना पहनने व दिन में अकेले रहने की जानकारी पहले से थी। इनके द्वारा अपने साथियों अनुज कश्यप व आशिष उर्फ छोटा को बुलाकर प्लान तैयार कर महिला से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *