7 कथित पत्रकारों(न्यूज पोर्टल संचालकों) के खिलाफ देहरादून में मुकदमा दर्ज, कॉल सेंटर संचालक को धमका के मांगे 50 लाख।

7 कथित पत्रकारों(न्यूज पोर्टल संचालकों) के खिलाफ देहरादून में मुकदमा दर्ज,  कॉल सेंटर संचालक को धमका के मांगे 50 लाख।
Spread the love

देहरादून/पटेलनगर– फर्जी पत्रकारों के दलाली कामों में लिप्त होने के किस्से कोई नई बात नहीं रही है। पत्रकारों के जरिये अपनी संस्थाओं के लिए विज्ञापन वसूली भी सामान्य बात हो गई है। पर अब फर्जी पत्रकार बन लोगों को डरा धमकाकर कर पैसे मांगने के मामले में बड़ी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। वेब पत्रकारिता के निरंकुश वृद्धि से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं जो सही पत्रकारों के लिये चिंता का कारण बन गई है। लोग सभी पत्रकारों को शक की नजर से देखने लगे हैं।

उत्तराखंड के देहरादून में कुकुरमुत्ते की तरह नकली पत्रकार फैल गए हैं। कोई वेब पोर्टल खोलकर बैठ गया है तो कोई गले में आईकार्ड लटकाकर, गाड़ी के आगे एवं पीछे प्रेस लिखकर विभिन्न शहरों में घूम रहे हैं। ऐसे फर्जी पत्रकार लोगों को धमकाकर रंगदारी मांगते हैं। रंगदारी ना देने पर वेब पोर्टल में खबर दिखाकर संस्था को बंद करा देने की धमकी देते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून के पटेलनगर में  उजागर हुआ है, जिनमें पुलिस ने सात तथाकथित पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

देहरादून के यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर एक लिखित शिकायत दी गई, जिसमे कहा गया कि तथाकथित कुछ पत्रकार बनकर आये। उन्होंने शिकायत में लिखा कि आकाश शर्मा, व विशाल नायर के साथ मिलकर मेहूँवाला के एक घर मे एक कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया था, दिनांक-10-04-2023 को शाम के 08 बजे लगभग 6-7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया और 50 लाख रुपये की माँग करने लगे हम लोगो ने हाथ पैर जोडे व माफी माँगी तो हमारी बात 05 लाख रुपये मे हो गई फिर उन लोगो ने हमे बताया कि हम लोग न्यूज़ पोर्टल वाले है और हमारी फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की उन लोगो ने अपना नाम 1- अमन कुमार (न्यूज बदलाव), 2- सलमान (न्यूज ट्रू मीडिया),3-रंजीत सिह (न्यूज बदलाव), 4-परवेज अंसारी, 5-सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट), 6-बॉबी (इण्डिया न्यूज चैनल),7- रोहिना (खबर 24) बताया और इन लोगो ने हमे धमकी दी कि यदि तुमने हमे 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देगे । इस पर पुलिस ने  कार्यवाही करते हुए उक्त पत्राकारों के विरुद्व थाना पटेलनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *