ऋषिकेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता,आंध्रप्रदेश से उत्तराखंड में गांजे तस्करी करते 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
देहरादून/ऋषिकेश– विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश से टाटा सूमो गाड़ी में कुल 90 किलोग्राम गांजे (अंतरराष्ट्रीय कीमत छत्तीस लाख रुपए) की तस्करी करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत।
उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने के विजन को साकार करती उत्तराखंड पुलिस, सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। देहरादून पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है तथा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भँवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। 1- मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के ठिकानों पर लगातार दबिश की जा रही है।
2- मादक पदार्थों अवैध स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन बिक्री वाले स्थान पर भी दबिश दी जा रही है।
3- मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली जिस पर चेकिंग के दौरान श्यामपुर फाटक पर एक टाटा सूमो गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर UK06R8576 को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी से कुल 90 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से गाड़ी में सवार रोहित पुत्र नरेश निवासी केशवपुरी बस्ती राजीव नगर थाना डोईवाला देहरादून, व मनजीत पुत्र लल्लन राजभर निवासी प्रेमनगर बाजार थाना जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों के द्वारा बताया गया हम लोग दिनेश यादव, जो कि पीर बाबा की मजार केशवपुरी बस्ती डोईवाला में रहता है, के लिए काम करते हैं, उसके द्वारा हमें यह गाड़ी दी गई थी, जिसको लेकर हम विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश गए थे। वहीं पर दिनेश के द्वारा बताए गए उसकी जान पहचान के किसी व्यक्ति द्वारा हमें यह सारा गांजा दिया गया था, जिसका नाम पता हम लोग नहीं जानते हैं। उक्त गांजे को हम आंधप्रदेश से लेकर आ रहे है जिसे हमें ऋषिकेश, मुनिकीरेती एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दिनेश यादव द्वारा बताये गये अलग –अलग स्थानो पर सप्लाई करना था।
दिनेश यादव निवासी पीर बाबा की मजार केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला देहरादून को अभियोग उपरोक्त में वांछित किया गया है तथा अभियुक्तगणों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

