कालसी में हुआ दर्दनाक हादसा,तीन की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

कालसी में हुआ दर्दनाक हादसा,तीन की मौत एक गंभीर रूप से घायल।
Spread the love

देहरादून/कालसी– कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया की तरह चापनु के पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। उक्त सूचना पर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना में 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जिनमे ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष। सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0- ग्राम दुहाई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष।
गुड़िया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष सवार थे, सभी की घटना में मृत्यु हो गई, तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया की सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा रात्रि समय करीब 11:30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, इस दौरान ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मालीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष। वाहन से बाहर छटक कर गिर गया, जिसे सुबह करीब 6:30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक द्वारा देखा गया तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है तथा मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया है, जिनके पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *