मुख्यमंत्री ने त्यूणी हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा,कांग्रेस ने सिस्टम पर लगाया लापरवाही का आरोप।
देहरादून– देहरादून के विकासनगर में त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर चार बच्चों के फंसे होने की सूचना मिली। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई।
टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए जो ना काफी थे।मुख्यमंत्री ने त्यूणी हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।
जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को किया गया निलंबित।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को किया लाइन हाजिर।
जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया।
जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु एस0डी0आर0एफ0 एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी है।
जिलाधिकारी सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश।
डीएम सोनिका ने रात में घटना स्थल मुख्य बाजार त्यूनी में पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही लगातार दूरभाष के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों का डीएम लेती रहीं जायजा,
देर रात में घटना स्थल पर पंहुची जिलाधिकारी देहरादून सोनिका
जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश,
मुख्यमंत्री ने त्यूणी हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है,
जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को किया गया निलंबित
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को किया लाइन हाजिर,
जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया,
जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु एस0डी0आर0एफ0 एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू किया गया।
जिलाधिकारी सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश।
इधर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देर शाम को देहरादून जनपद के त्यूनी थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक आवासीय मकान में आग लगने की घटना को अत्यंत दुखद बताया, महानिदेशक अशोक कुमार ने इस घटना की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक,फायर निवेदिता कुकरेती को सौंपी। घटना की जांच प्राथमिकता के आधार पर 03 दिन के भीतर संपादित कर रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक को देने के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इधर जिला अधिकारी सोनिका भी मौके पर पहुची हैं जहां उन्होंने मौके पर ही नायाब तहसीलदार को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुँवर ने अग्नि शमन के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ़ भी कार्यवाही करने के आदेश जारी कर दिए।
त्यूणी हादसे में लापरवाही को लेकर कांग्रेस ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। भीषण अग्निकांड में 04 बच्चों के हताहत होने की पुष्टि हुई है। वहीं सरकार ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश करते हुए कई अधिकारियों को निलंबित करने का काम किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि एम्बुलेंस घटनस्थल पर देरी से आती है। अग्निशमन वाहन बिना पानी के आग बुझाने आता है। साफ है की विभाग की कलाई यहां पर खुल चुकी है और सिस्टम पूरी तरह से फेल नजर आया है।

