सभी प्रदेशों के जाट एकजुट, ओबीसी की तर्ज़ पर आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन तैयारी।

सभी प्रदेशों के जाट एकजुट, ओबीसी की तर्ज़ पर आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन तैयारी।
Spread the love

देहरादून– अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता को समिति के राष्ट्रीय संयोजक अशोक बल्हारा ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता में जाटों को आरक्षण दिए जाने संबंधी विषय पर बोलते हुए अशोक बल्हारा ने कहा कि जाट आरक्षण के लिए हरियाणा में समिति के सम्मेलन लगातार आयोजित किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में जाट आरक्षण के लिए हम केंद्र सरकार से मांग करते हुए एक बार फिर कहना चाहते हैं कि सरकार द्वारा जाटों को वादा करने के बाद भी अभी तक केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण नहीं दिया गया जो सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी प्रदेशों के जाट एकजुट होकर आरक्षण की लड़ाई लड़ें और इस आंदोलन को और तेज़ करने के लिए समिति ने उत्तराखंड में भी कुछ पदाधिकारियों को मनोनीत किया है जो जाट आरक्षण संबंधी मांगों को उत्तराखंड में उठाएंगे ।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *