पहाड़ो की रानी मसूरी में दर्दनाक हादसा,ब्रेक फैल होने से बेकाबू हुई बस, 2की मौत कई घायल।

पहाड़ो की रानी मसूरी में दर्दनाक हादसा,ब्रेक फैल होने से बेकाबू हुई बस, 2की मौत कई घायल।
Spread the love

देहरादून/मसूरी– पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बड़ा दर्दनाक हादसा घटित हुआ मसूरी से देहरादून जा रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मसूरी मार्ग पर आइटीबीपी गेट के पास रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 70 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। अचानक ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होने से बस पलट कर नीचे खाई में गिर गयी। जिससे बस में सवार लगभग 38 लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही मसूरी फायर ब्रिगेड और पुलिस के साथ ही आईटीबीपी के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया घायलों को गहरी खाई से निकालकर एंबुलेंस और 108 की मदद से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन सभी को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया सूचना मिलने तक हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बस की तीव्र गति को माना जा रहा है।

उत्तराखंड रोडवेज की बस मसूरी पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से देहरादून की ओर दोपहर करीब 12.20 मिनट पर मसूरी से देहरादून की ओर चली थी कि मसूरी से 3 किलोमीटर दूर शेरगढ़ी आईटीबीपी के पास बस अचानक मोड पर अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई जिसके बाद बस में बैठे लोगों की चीख-पुकार मच गईं। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुवंर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टा चालक की लापरवाही नजर आ रही है वहीं रैश ड्राइविंग के कारण ही यह घटना हुई है उन्होंने कहा कि सड़क किनारे लगे पुष्ता की गुणवक्ता भी काफी खराब है इस पर भी सवाल उठ रहे हैं  उन्होने कहा कि लोगो को ट्रेफिक की नियमों के बारे में भी लोगो को जागरूक करने की जरूरत है।

मसूरी में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारी को अवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही स्वयं घटनास्थल एवं अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलो के बेहतर उपचार हेतु संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस वाहन संख्या UK07PA-4158 दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल चिकित्सालय मसूरी, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन तथा दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिनका उपचार चल रहा है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मैक्स चिकित्सालय तथा दून मेडिकल कॉलेज/ चिकित्सालय में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलो के बेहतर उपचार हेतु संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

मसूरी चिकित्सालय में 32 मरीजों को उपचार हेतु लाया गया था जिनको एम्बुलेंस के माध्यम Doon Hospital ओर Max Hospital में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 25 घायलों का उपचार चल रहा है।
मैक्स चिकित्सालय में 11 मरीजों को उचार हेतु चिकित्सालय लाया गया था, जिनमें 02 लोग महक पुत्री सुधाकर, मसूरी उम्र 15 वर्ष, सुधा पत्नी सुधाकर उम्र 40 वर्ष 12 केंप्टी मसूरी की मृत्यु हो गयी है तथा 9 लोगों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में चालक परिचालक सहित लगभग 38 लोग सवार थे।
जिलाधिकारी ने मैक्स अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट तथा दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उप जिलाधिकारी सदर को तैनात किया गया है, ताकि उपचाररत मरीजों के उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं हेतु समन्वय किया जा सके। जिलाधिकारी मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही। जिला आपदा परिचालन केंद्र घटना की सूचना प्राप्त होते ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा के निर्देशन में निरंतर रेस्क्यू टीम एवं चिकित्सालय से समन्वय करते हुए पल-पल की स्थिति की सूचना प्राप्त कर संबंधित को प्रेषित रहा है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *