केंद्रीय गृहमंत्री का हरिद्वार दौरा, सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया शुभारंभ।
देहरादून/हरिद्वार– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचें। वे गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के 113 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरिद्वार में सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण के कार्य का उन्होंने शुभारंभ किया। इस योजना के शुरू होने से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री का स्वागत किया। शाह को विद्या मार्तंड की उपाधि भी दी गई। इसके बाद उन्होंने दीक्षांत समारोह में 182 छात्रों को गोल्ड मेडल दिए। अमित शाह ने पतंजलि योगपीठ में यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया।अमित शाह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा उन्हें उम्मीद हैं कि अगली रामनवमी तक भगवान राम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।
अमित शाह ने कहा गुरुकुल कांगड़ी 100 साल से अपने सिद्धांतों पर चल रहा है। गुरुकुल कांगड़ी एक वटवृझ बनकर हमारी पुरानी शिक्षा पद्धति को दुनिया में फैला रहा है। इसने वैदिक शिक्षा की परंपरा को जिंदा रखा है। हरिद्वार में पतंजलि संन्यास आश्रम में संन्यास दीक्षा महोत्सव में आठवें दिन बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ऋषिग्राम पहुंचे और चतुर्वेद पारायण यज्ञ में आहुति दी। आज रामनवमी के अवसर पर उन्होंने स्वामी रामदेव वीआईपी घाट पर 100 युवाओं को संन्यास की दीक्षा दिलाई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच चुके हैं। अपने एकदिवसीय दौरे में वे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वे ऋषिकुल मैदान में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यही नहीं पतंजलि योगपीठ जाकर वे बाबा रामदेव के सन्यास दीक्षा समारोह का भी समापन करेंगे। अमित शाह के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनकी अगवानी के लिए हरिद्वार पहुंच गए हैं। सीएम धामी के अनुसार उनका यह दौरा राज्य में नई स्फूर्ति और ऊर्जा लाएगा। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

