देहरादून मेयर ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप पर की प्रेस कांफ्रेंस, आरोपो का किया खण्डन,मीडिया के आगे रखी अपनी बात।
देहरादून– देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज उनपर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए पत्रकार वार्ता की है। गामा ने साफ कहा कि चुनाव के दौरान मैंने जो सम्पति दिखाई उसको लेकर सवाल खडे किए गए। चुनावी घोषणा पत्र में जितनी भी संपत्तियां मैंने दिखाई उसके साथ आज तक की संपत्तियां जोड़ दी गई हैं। मैंने 18 साल की उम्र से काम शुरू किया , पान का खोखा चलाया, चाऊमीन बेची, वीडियो ग्राफी का काम किया वीडियो लाइब्रेरी चलाई , ठेकेदारी की इसके बाद 2012 तक कुछ संपत्तियां हमने ली। उनके अनुसार मेरी ठेकेदारी अच्छी चलती थी। मैं B केटेगरी का ठेकेदार था लेकिन नगर निगम बनने के बाद मैंने निकाय में ठेकेदारी छोड़ दी। उनके अनुसार मेयर बनने के बाद मैंने अपने तमाम लाइसेंस भी निरस्त करवा दिए है।।
देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज उनपर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया गामा ने साफ कहा कि चुनाव के दौरान मैंने जो सम्पति दिखाई उसको लेकर सवाल खडे किए गए।
उनके अनुसार 2012 के बाद मैंने कुछ संपत्तियाँ खरीदी मैंने 2017 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में ढाई करोड़ तक की संपत्तियां मैंने चुनावी घोषणा पत्र में दिखाई थी।
उनमे से मैंने अपनी कई संपत्तियां बेची और संपत्तियों की दरें बढ़ी जिसका केवल मुझे ही नहीं सबको फायदा हुआ।
उनके अनुसार जब मैंने कुछ संपत्तियां बेची हैं, तो कुछ खरीदी भी हैं।
उनके अनुसार मेरी पत्नी नौकरी करती है, मेरी बेटी लंदन में रहती है और वहां नौकरी करती है मेरा बेटा एम टेक है वो भी अपना काम काज करता है ऐसे में मेरी इनकम के सोर्स है, मेयर में सैलरी नही होती पर मेरे घर के सदस्य काम करते है, ऐसे में कोई मुझे कैसे कह सकता है कि मैं जमीन नहीं ले सकता।
वही दरबार साहिब से जमीन लीज में लेने के मामले में भी मेयर गामा ने जवाब देते हुए साफ कहा कि मैंने 2012 में महंत जी को आवेदन किया था कि मुझे भी एक छोटा सा टुकड़ा दुकान बनाने के लिए दे दें माननीय महंत जी ने किराए पर मुझे प्लॉट दिया ऐसे में उसे मेयर बनने के बाद से क्यों जोड़ा जा रहा है जबकि श्री गुरुराम राय से जुडी सम्पत्तियों का वाद अभी भी चल रहा है और उन्हें लगातार नोटिस दिया जा रहा है।
मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला की मेरा कोई पेट्रोल पंप भी है, मेयर सुनील उनियाल गामा ने साफ किया कि मेरा कोई पेट्रोल पंप भी नहीं है।
मैंने सारी संपत्तियां घोषित की हुई हैं उनके अनुसार मेरी कोई बेनामी सम्पत्ति नहीं है मैंने अपनी सम्पत्तियों का खुलासा इनकम टैक्स में की हुई है तभी तो आप लोगों तक मेरी सम्पत्ति के कागज आएं है उनके अनुसार मैंने तो कुछ नहीं छिपाया। उनके अनुसार मैंने 1 करोड़ 25 लाख का लोन भी मैंने लिया है। उनके अनुसार जिन्होंने मेरे खिलाफ़ ये षड्यंत्र रचा है उनके खिलाफ़ भी कार्रवाई करूंगा जो लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहें है उनका इतिहास भी आप लोग जानते भी है वो लोग क्या करते है और उनपर क्या मामले चल रहें है, मैने अगर पुरानी संपत्तियां बेचकर नई संपत्तियां खरीदी है तो इसमें गलत क्या है। मेयर ने भू माफिया पर निशाना साधते हुए कहा कि जबतक मैं नगर निगम की कुर्सी पर हु तब तक नगर निगम की जमीन पर किसी प्रकार का कब्जा नही होने दूंगा, नगर निगम की संपत्तियों को किसी को नहीं बेचा जाएगा।

