राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस आक्रोशित, प्रदेश भर में किया धरना प्रदर्शन।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस आक्रोशित, प्रदेश भर में किया धरना प्रदर्शन।
Spread the love

देहरादून– कांग्रेस का प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने के विरोध में हुआ धरना।

सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के नीचे दिया धरना

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिया गया धरना

 

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेसियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने प्रदेश भर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध किया…. कांग्रेस ने आज सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को समाप्त करने के लिए जो हथकंडे अपना रही है यह सही नहीं है उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार राहुल गांधी से घबराई हुई है इसलिए राहुल गांधी पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई है. तमाम कांग्रेसी एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे हैं।

हल्द्वानी– हल्द्वानी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित होकर मोदी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए सत्याग्रह किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आज देश में लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही है राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है, देश का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है उन्हें अपील करने का तक मौका नहीं दिया गया जल्दबाजी में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डर गई है और उच्चतम न्यायालय से राहुल गांधी को न्याय मिलेगा, जनता भाजपा सरकार को 2024 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

हरिद्वार– कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्य का रद्द होने के विरोध में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने का प्रयास किया तो पहले से ही मौजूद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गाड़ियों में भरकर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन ले गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होती तब तक इसी तरह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचते रहे और पुलिस लगातार गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहा। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बिना सूचना और परमिशन के धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसलिए कई लोगो की गिरफ्तारी की गई है।

रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में आज गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहां कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है, जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई वह शर्मनाक है और मोदी सरकार को इसका जवाब देना होगा। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि मोदी सरकार अब उत्पीड़न पर उतारू है। जनता सब देख रही है और 2024 में इसका जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी की सदस्यता आनन-फानन में समाप्त की गई, वह लोकतंत्र पर हमला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *