भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचे राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिसर का निरक्षण किया।

भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचे राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिसर का निरक्षण किया।
Spread the love

गैरसैण– भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के साथ विधानसभा परिसर का निरक्षण किया।

भराड़ीसैंण: भराड़ीसैंण विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने उनका स्वागत किया।

रविवार सुबह 11:40 पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का चॉपर भराड़ीसैंण के हैलीपेड पहुंचा जहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने फूलों का बुक्के देकर उनका स्वागत किया।

13 मार्च से शुरू हो रहे उत्तराखंड के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लेने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर और विभिन्न विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विधानसभा की तैयारियों से संतुष्ट होकर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी।
इसके पश्चात राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा बनाए गए पहाड़ी व्यंजनों का आनद लिया।
राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा की महिलाएं देश प्रदेश में अपने समूहों के माध्यम से कार्य कर रही है । समूहों द्वारा क्रांति लाई गई है जो अब हर महिला को स्वाबलंबी बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया की वे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने पर लगी हुई हैं विधानसभा सत्र के दौरान भी स्वयं सहायता समूह द्वारा बने व्यंजनों को भोजन में शामिल किया जाएगा जिससे महिला समूहों को भी आय का साधन बनेगा। और उनके द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पादों को भी विधानसभा खरीद रही है।

आपको बता दे की उत्तराखंड की पंचम विधानसभा का बजट सत्र कल यानी 13मार्च से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराड़ीसैंण में आयोजित किया जा रहा है।

रविवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में हवन पूजन कर सत्र सुचारू और प्रदेश के हित में चलने की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है की बजट सत्र शांति और सुचारू रूप से चलेगा जिससे प्रदेश का विकास होगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *