परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक हुई, मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक हुई, मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
Spread the love

देहरादून– आज परिवहन मंत्री चंदन राम दास उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सचिवालय में सम्पन्न हुई। बैठक में अरविन्द सिंह ह्याँकी सचिव परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 में माह फरवरी, 2023 तक घटित सड़क दुर्घटनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा राज्य में सड़क सुरक्षा उपायों के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्याें एवंपरिवहन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यों, जन-जागरूकता, विभागीय कार्योंमें आटोमेशन, वाहनों की तकनीकी जांच में गुणवत्ता सुधार एवं चालकों की परीक्षा आटोमेटेड रूप में किये जाने के सम्बन्ध में कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। लोक निर्माण विभाग से उपस्थित अधिकारियों द्वारा मार्गों की दशा में सुधार हेतु किये जा रहे कार्यों यथा-ब्लैक स्पाॅट सुधारीकरण, दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधारीकरण, क्रैश बैरियर, रोड साईनेज, रोड मार्किंग आदि के सम्बन्ध में विवरण प्रस्तुत किया गया। पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यों, सड़क सुरक्षा जागरूकता के अतिरिक्त संवेदनशील स्थलों के चिन्हीकरण के सम्बन्ध मंेअवगत कराया गया।
बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के उपरान्त मा0 परिवहन मंत्री जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिये गयेः-
1, कार्यदायी संस्थाओं के स्तर पर ब्लैक स्पाॅट सुधारीकरण, दुर्घटना संभावित क्षेत्र का सुधारीकरण, रोड़ साईनेज/रोड मार्किंग एवं क्रैश बैरियर लगाये जाने से सम्बन्धित जो कार्य अवशेष है उनमें से चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थापित स्थलों पर सुधारीकरण की कार्यवाही यात्रा प्रारम्भ होने से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाये।
2. आयुक्त गढ़वाल एवं कुमाऊँ मण्डल द्वारा भी सड़क सुधार के सम्बन्ध में किये गये कार्यों की नियमित माॅनिटरिंग की जाये और जहां सुधार की आवश्यकता हो, वहां यात्रा से पूर्व सुधार करा लिया जाये।
3. श्री बद्रीनाथ धाम के लिए जोशीमठ अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थल है, अतः जोशीमठ के लिए विशेष व्यवस्था किये जाने की आवश्यकता है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जोशीमठ में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
4. पुलिस विभाग द्वारा सुझाव दिया गया कि मोटरयान कानून का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से प्रशमन शुल्क की वसूली के साथ-साथ उनसे कम्यूनिटी सर्विस भी करायी जानी चाहिए, ताकि उनके द्वारा ऐसे अपराध की पुनरावृत्ति न की जा सके। इस सम्बन्ध में परिवहन विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।
5. मा0 मंत्री जी द्वारा इंगित किया गया कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षित यात्रा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा छोटा कैलाश यात्रा भी प्रारम्भ की जा रही है, अतः गढ़वाल मण्डल के साथ-साथ कुमाऊँ मण्डल में भी यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। अतः सभी अधिकारियों द्वारा मार्गों की दशा में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाये और मा0 मुख्यमंत्री जी के गडढ़ा मुक्त सड़क के मूल मंत्र पर शत-प्रतिशत कार्यवाही की जाये।
6. हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों की जान-माल की रक्षा करना होना चाहिए, इसलिए राज्य में दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास किये जाये। मा0 मंत्री जी द्वारा अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि चार धाम यात्रा के दौरान नशे का सेवन कर वाहन का संचालन करने, मोबाईल पर बात करना, तीव्र गति से वाहन चलाना, मार्ग पर जाम लगना आदि दुर्घटना के मुख्य कारण है। अतः दोनों मण्डलो के आयुक्तों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये कि चारधाम यात्रा के दौरान शराब का चलन न हो और चालक द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाये।
7. यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत निर्देश दिये गये कि इस वर्ष ग्रीन कार्ड एवं ट्रिप कार्ड जारी करने की व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाया जाये। चारधाम यात्रा मंे यदि अतिरिक्त बसों की आवश्यकता हो, तो उसके लिए व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर ली जाये।
8. वाहन की फिटनेस की दशा में ध्यान दिया जाये और यह सुनिश्चित किया जाये कि वाहन यात्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त न हो। अधिकारियों को यह प्रयास करने चाहिए कि राज्य में दुर्घटना की संभावना को न्यून किया जा सके, फिर भी यदि दुर्भाग्यवश दुर्घटना हो जाती है, तो सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।
9. अन्त में मा0 मंत्री जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों का आह्वान किया गया कि सभी के प्रयासों से राज्य को दुर्घटना मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *