मुख्यमंत्री धामी ने अपने निवास स्थान पर मनाया रंगों का त्योहार, अपनी माता को गुलाल लगाकर लिया आशीर्वाद।
खटीमा– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने निजी आवास नगला तराई खटीमा पर होली पर्व के अवसर पर अपनी माता जी को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने होली का जश्न मानना और रंग गुलाल खेलना शुरू कर दिया हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार सीएम पुष्कर ने अपनी होली की शुरुआत अपनी माँ को गुलाल का तिलक लगाकर शुरू की हैं। इसके बाद सीएम धामी ने खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ भी होली मनाई।
उत्तराखंड के सीएम ने होली के दो दिन पहले ही होली खेलना शुरू कर दिया हैं। सीएम ने भारतीय परम्पराओ को मानने के साथ ही सबसे पहले बुर्जुगों को होली के गुलाल का टीका लगाकर आशीर्वाद लिया और ऐसे अपनी होली की शुरुआत की हैं।
सीएम धामी आज अपनी माँ के साथ होली खेलने के बाद उधम सिंह नगर के खटीमा में रहने वाले स्थानीय लोगो से मिले तथा उनके साथ मिलकर रंग-गुलाल से होली पर्व मनाया गया।
इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी टनकपुर व बनबसा में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां सीएम धामी ने होली को रंगों का पर्व बताया। इस मौके पर सीएम धामी ने सदाबहार शहरी आजीविका मिशन कंजाबाग की महिलाओं द्वारा बनाए गए होली हर्बल रंगों का शुभारम्भ किया था। सीएम ने हर्बल रंगों की तारीफ करते हुए कहा था कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
इस दौरान उन्होंने आवास पर पहुंचे लोगो को भी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं व बधाई दी।
इस अवसर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, अमित पांडे, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

